apsnews24live

छंगापुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सैकड़ों मरीजों को दिया स्वास्थ्य परामर्श

एपीएस न्यूज रिपोर्ट–अनुराग पटेल 

महमूदाबाद। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम छंगापुर में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ग्राम प्रधान दयाराम भार्गव के अथक प्रयासों से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया।शिविर में हृदय, गुर्दा, पेट, श्वसन, जोड़ों तथा स्त्री एवं प्रसूति रोगों से संबंधित समस्याओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शरीर का तापमान, वजन सहित अन्य आवश्यक जांचें भी निःशुल्क की गईं। चिकित्सा दल में डॉ. हर्ष महान (क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट), डॉ. सलमान खुरशीद (गुर्दा रोग विशेषज्ञ), डॉ. ताहिर अली (हृदय रोग विशेषज्ञ), जनरल फिजिशियन तथा डॉ. शैलजा सिंह (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकों ने मरीजों को उचित उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव दिए, वहीं जरूरतमंदों के लिए दवाओं एवं अन्य जांच सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई। ग्राम प्रधान दयाराम भार्गव ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना और उन्हें समय पर उपचार के प्रति जागरूक करना है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में अत्यंत उपयोगी बताया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!