एपीएस न्यूज संवाददाता/ रफी अहमद
गोला गोकर्णनाथ खीरी।रोटरी क्लब गोला सेंट्रल के पदाधिकारियों के द्वारा नगर के सुप्रसिद्ध कवि संतकुमार बाजपेई ‘संत’ को उनकी अद्भुत साहित्यिक उपलब्धि पर अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। संत कुमार बाजपेई जी को विश्व की सबसे लंबी ग़ज़ल लिखने का गौरव प्राप्त हुआ है। कवि संतकुमार बाजपेई ने बताया की 8 वर्षों के अथक परिश्रम से रचित ग़ज़ल को “बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, में आधिकारिक रूप से विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। पुस्तक “जागो बंधु जगाते लोग” में कुल 1721 शेर शामिल हैं, जो ग़ज़ल लेखन की दुनिया अब तक की सबसे लंबी ग़ज़ल के रूप में लिखी गई और इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए एशिया पैसिफिक हेड मिस्टर केंजो मेटियो के द्वारा विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अभिषेक राजपूत ने कहा कि कवि संतकुमार बाजपेई की यह उपलब्धि न केवल हिंदी-उर्दू ग़ज़ल को नई ऊँचाई देती है, बल्कि भारतीय संस्कृति और भाषा को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर गर्व से स्थापित करती है और नगर की पहचान बढ़ी है। इस मौके पर रोटरी क्लब के सचिव प्रमोद वर्मा,नवीन जोशी,डा०योगेश कनौजिया,संजय सैनी ,अनिल जायसवाल ,ख़ालिद रियाज़,अनूप राजपूत,साहित्यिक प्रेमी डा०वीरेश चन्द्र बाजपेयी व शशिकांत मिश्र “शीश” भी आदि मौजूद रहे।।













