गांव में निकला अजगर मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर किया रेस्क्यू

एपीएस न्यूज– ब्यूरो रिपोर्ट अनुराग पटेल 

लखीमपुर खीरी। शारदा नगर वन रेंज के थाना फ़रधान क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमानलाला गांव में शनिवार को विद्यालय के पास स्थिति तालाब के किनारे सड़क पर एक विशालकाय अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। सूचना वन विभाग को दी गई। डिप्टी रेंजर अमित मिश्रा,सदर बीट प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार, इरशाद, सुरेंद्र कुमार वन कर्मी मौके पर पहुंचे। अजगर को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। डिप्टी रेंजर अमित मिश्र ने बताया अमानलाला गांव के पास तालाब किनारे सड़क पर से अजगर को पकड़ लिया गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने करीब दोपहर बाद करीब तीन बाजे सूचना दी थी। टीम सहित मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। आज दोपहर बाद धूप निकली थी। अनुमान है कि अजगर तालाब की झाड़ियो से निकलकर धूप में बैठा होगा। उसी समय ग्रामीणों ने देख लिया होगा।अजगर को देखने के लिए सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!