apsnews24live

जरुरतमंदो को पांच सौ कंबल किए गए वितरित, साथ ही तहरी भोज का आयोजन

एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट–अनुराग पटेल

लखीमपुर खीरी। विकास खंड सदर की ग्राम पंचायत फरधान में 500 कंबल जरूरत मंदो को विधायिका मंजू त्यागी ने वितरित किए। नव वर्ष के अवसर पर शीतलहरी से बचाव के लिए फरधान गांव में मातारानी मंदिर परिसर में भंडारे के आयोजन के साथ कंबल वितरण किया गया है। कंबल वितरण श्रीनगर की विधायिका मंजू त्यागी ने किया। महिला पुरुष मिलाकर कुल पांच सौ लोगो को कंबल दिए गए। कंबल लेने को भंडारे खिलाया गया। कंबल वितरण के समय आयोजक जितेंद्र वर्मा, गन्ना सोसाइटी चेयरमैन अतुल त्यागी, ग्राम प्रधान रामेन्द्र वर्मा, अनुज वर्मा, ब्रजेश वर्मा, राम सरन, शरद सिंह, दीपक दीक्षित, विजय वर्मा, वीरेंद्र शर्मा, अमित मिश्र, अंकुर बाजपेई समेत कई प्रधान और ग्रामीण मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!