गोला पुलिस ने नगर में चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

एपीएस न्यूज / रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी, गोला कोतवाल अम्बर सिंह ने दलबल के साथ गश्त कर नगर में चलाया सख़्त वाहन चेकिंग अभियान। वाहन चेकिंग को लेकर पुलिस प्रशासन का रवैया सख्त नजर दिखाई दिया, क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी, कोतवाल अम्बर सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर सन्तोष कुमार सिंह, एस एस आई देवेंद्र कुमार सिंह सहित कई चौकी प्रभारियों ने वाहन चेकिंग के साथ-साथ वाहन चालकों की तलाशी भी की, कार की डिग्गी खुलवाकर चेकिंग अभियान चलाया गया, गोला के मार्गो पर तेज साइलेंसर भर रहें फर्राटा पर सख्ती करते अलग ही नजर आये, बाकी चेकिंग में सभी वाहनों के हेलमेट, फिटनेस, पेपर लेस, तीन सवारी पर पर कड़ी नज़र दिखाई दी, कई वाहनों के चालान भी काटे गए। सघन चेकिंग को देखकर कई वाहन चालक गलियों एवं कूंचों से भागते हुए नजर आए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!