नीट पेपर लीक की खबर से आहत छात्र ने की खुदकुशी ‘भारतीय दिव्यांग यूनियन’ ने सौंपा ज्ञापन

एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट–अनुराग पटेल 

लखीमपुर खीरी। नीट (NEET) परीक्षा का पेपर लीक होने की खबरों से सदमे में आकर लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र के अंतर्गत हसनपुर कटौली गांव के निवासी रितिक मिश्रा पुत्र अनूप मिश्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। डॉक्टर बनने का सपना संजोए रितिक इस बार तीसरी बार नीट की परीक्षा में शामिल हुआ था और उसे सफलता की पूरी उम्मीद थी। इस दुखद घटना से मृतक का परिवार गहरे मानसिक तनाव और शोक में है। इस घटना को लेकर ‘भारतीय दिव्यांग यूनियन’ तहसील गोला-खीरी ने गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है। यूनियन के पदाधिकारियों ने देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी गोला की अनुपस्थिति में संबंधित अधिकारी नायब तहसीलदार ताहिर परवेज को सौंपा।

ज्ञापन में की गई मुख्य मांगें–:

नीट पेपर लीक मामले और छात्र की आत्महत्या की परिस्थितियों की उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच कराई जाए। पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल देने के लिए शासन की ओर से 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।भारतीय दिव्यांग यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि इस गंभीर मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो दिव्यांगजन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उग्र धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस अवसर पर अमित कुमार, मोहम्मद जावेद, राजेश मौर्य, शाहिद, सर्वेश कुमार सहित भारी संख्या में दिव्यांग भाई-बहन उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!