सी.जी.एन. पीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू ‘समर्थ’ पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य

एपीएस न्यूज संवाददाता– रफी अहमद 

गोला गोकर्णनाथ खीरी। सी.जी.एन. (पी.जी.) कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ-खीरी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.ए. प्रथम सेमेस्टर और एम.ए. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है।महाविद्यालय में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के अंतर्गत नियमित (स्थायी) विषयों के रूप में हिन्दी, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, संस्कृत और शारीरिक शिक्षा उपलब्ध हैं, जबकि स्ववित्तपोषी योजना के तहत गृह विज्ञान विषय संचालित है। इसी प्रकार, एम.ए. प्रथम सेमेस्टर में हिन्दी और अर्थशास्त्र के साथ-साथ स्ववित्तपोषी योजना के अंतर्गत भूगोल, अंग्रेजी, राजनीतिशास्त्र एवं समाजशास्त्र विषय संचालित हैं। ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगा प्रवेश महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, प्रवेश ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर और शासन व विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार किए जाएंगे। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 17 मई 2026 से महाविद्यालय से प्रवेश फॉर्म और विवरणिका (Prospectus) प्राप्त कर सकते हैं। LURNS पंजीकरण है बेहद अनिवार्य लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ की प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत ‘समर्थ’ पोर्टल के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक (UG) और परास्नातक (PG) प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण (LURNS) आवेदन शुरू हैं। महाविद्यालय में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाकर निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व अपना पंजीकरण (LURNS) कराना अनिवार्य है। अंतिम तिथि के बाद कोई भी ऑनलाइन पंजीकरण संभव नहीं होगा। बिना पंजीकरण (LURNS) के लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध किसी भी महाविद्यालय में प्रवेश मिलना संभव नहीं है। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट देख सकते हैं या सीधे महाविद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!