गोला एस डी एम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने चौपाल लगाकर परखे मामले

एपीएस न्यूज ब्यूरो चीफ– अनुराग पटेल 

गोला गोकर्णनाथ खीरी। शनिवार को गोला तहसील सभागार उस समय पूरी तरह प्रशासनिक मुस्तैदी का गवाह बना, जब गोला उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी की अध्यक्षता में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन हुआ। तेजतर्रार एसडीएम ने न सिर्फ जनता की समस्याओं को बेहद संजीदगी से सुना, बल्कि लापरवाह तंत्र को सख्त हिदायत भी दे डाली।समाधान दिवस में कुल 55 प्रार्थना पत्र दर्ज किए गए। एसडीएम की तत्परता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 04 गंभीर मामलों का मौके पर ही ‘ऑन द स्पॉट’ निस्तारण कर पीड़ित परिवारों को तुरंत राहत दी गई। गोला एस डी एम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने कहा “शिकायतों को फाइलों में दबाने का दौर गया। हर एक फरियादी की समस्या का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हमारी पहली प्राथमिकता है।” एस डी एम गोला ने बाकी बचे 51 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए उन्हें सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटाने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ किया कि टालमटोल की नीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी, तहसीलदार भीमचन्द, नायब तहसीलदार ताहिर परवेज समेत विकास खंड और थाना स्तर के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!