एपीएस न्यूज संवाददाता रिजवान खान
बरवर खीरी। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बरवर चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारा बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधियों और विवादित माहौल पैदा करने वाली बातों से बचें, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे। चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक पोस्टों को लेकर लोगों को सतर्क किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है और माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी देने की अपील की। बैठक में मौजूद संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं और व्यापारियों ने भी अपने विचार रखे और त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।













