सिकंदराबाद की टीम 58 रनों से लीग मैच जीता

एपीएस न्यूज रिपोर्ट अनुराग पटेल

लखीमपुर खीरी। क्षेत्र के कस्बा भदूरा में युवा छत्रपति क्रिकेट क्लब द्वारा सीजन तीन के चल रहे लीग मैच तीसरे दिन सिकंदराबाद की टीम ने और नयागांव की टीम को 58 रनों हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। खालिद के 42 रन और एक विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। कस्बे के रिमझिम खेल मैदान में गुरुवार को युवा छत्रपति क्रिकेट क्लब द्वारा सीज़न तीन के टूर्नामेंट के लीग मैच तीसरे दिन सिकंदराबाद और नयागांव टीमों के बीच खेला गया। सिकंदराबाद टीम के कप्तान राजा ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। ओपनिंग करने कप्तान राजा शून्य पर आउट हो गए। उसके बाद खालिद और पिंटू ने टिककर खेला और सिकंदराबाद की टीम ने निर्धारित 12 ओवर नौ विकेट खोकर 154 रन बनाए। बालिंग करते हुए जग्गा ने तीन और हिमांशू, अमित और अवनीश ने दो दो विकेट लिए। कासिमपुर टीम ने 12 ओवर में छह विकेट खोकर 142 रन बनाए। 155 रनो लक्ष्य का पीछा करने उतरी नयागांव की टीम के ओपनर अजीत ने 49 रन बनाए। अन्य कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। निर्धारित 12 में नयागांव की सात विकेट खोकर 96 रन ही बना सकी। सिकंदराबाद की टीम के गेंदबाजों ने रोशन और मिलन ने दो दो और पिंटू, शीबू और खालिद ने एक विकेट लिए। खालिद को आल राउंडर प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में एम्पायरिंग इमरान और धम्मा ने किया।स्कोरिंग अर्पित यादव और कमेंट्री अमन पांडे ने किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!