रेडक्रॉस द्वारा साइकिल रैली का किया गया आयोजन

एपीएस न्यूज रिपोर्ट– अनुराग पटेल

लखीमपुर खीरी। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु दिनांक 07 जून 2026 को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर प्रातः 07 बजे कृषक समाज इंटर कॉलेज, गोला में जूनियर/यूथ रेडक्रॉस द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली की अध्यक्षता डॉ. रविंद्र नाथ, वाइस चेयरमैन, रेडक्रॉस खीरी; डॉ. अनिल कुमार, नोडल, रेडक्रॉस यूथ यूनिट, कृषक समाज, गोला; तथा आरती श्रीवास्तव, सचिव, रेडक्रॉस खीरी ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का उद्देश्य था कि सभी नागरिकों को ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ से जोड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण बचाने के लिए साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रविंद्र नाथ ने बच्चों को संबोधित करते हुए साइकिल चलाने से होने वाले शारीरिक व मानसिक फायदों तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने साइकिल चलाने के स्वास्थ्य संबंधी लाभों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को पर्यावरण-मित्र गतिविधियों से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया। रैली में बड़ी संख्या में छात्रों, शिक्षकों एवं रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. रविंद्र नाथ, आरती श्रीवास्तव, डॉ. अनिल कुमार, आशीष कुमार पांडे, आजीवन सदस्य अधिवक्ता अनुराग सक्सेना, हरयंक सिंह, सुनीता सिंह एवं जूनियर/यूथ रेडक्रॉस के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!