apsnews24live

बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

एपीएस न्यूज ब्यूरो चीफ अनुराग पटेल 

लखीमपुर खीरी। ज्येष्ठ माह के आठवें बड़े मंगल के शुभ अवसर पर बेहजम रोड स्थित पीके इंटर कॉलेज के पास रमा कंप्यूटर की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में प्रसाद के रूप में कढ़ी-चावल एवं मीठे हलवे का वितरण किया गया। आयोजन स्थल पर सुबह से देर तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। आयोजकों एवं स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगल के पावन पर्व पर सेवा और भक्ति की भावना से भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस आयोजन में शुक्ला परिवार के साथ अवधेश कुमार शुक्ला, सुषमा शुक्ला, श्रीनिवास शुक्ला, कृष्णा शुक्ला, राजा शुक्ला, रूद्र शुक्ला अदेव शुक्ला,रिद्धि शुक्ला,सिद्धि शुक्ला,हर्षित शुक्ला, पीयूष शुक्ला,कौशल किशोर शुक्ला, प्रबल शुक्ला, शोभा शुक्ला, शालिनी मिश्रा, सोनी रीना, अरुण कुमार, प्रतीक केवट, अनमोल श्रीवास्तव, अथर्व मिश्रा, संदीप वर्मा, संकटा प्रसाद वर्मा, कौशल किशोर शुक्ला, शैलेन्द्र बाजपेयी, देव शुक्ला व दिपेश शर्मा आदि गणमान्य भक्तगण उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!