एपीएस न्यूज संवाददाता– योगेंद्र प्रजापति
लखीमपुर खीरी। पैरावेट पशुमित्र सेमेन इंसेमिनेटर संघ ने नियमित मानदेय की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। संघ ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो कृत्रिम गर्भाधान एवं एफएमडी टीकाकरण का कार्य बहिष्कार किया। ज्ञापन में बताया गया कि वर्षों से कार्यरत पैरावेट कर्मचारियों को 14 जुलाई 2025 को नियमित मानदेय दिए जाने का आश्वासन मिला था। इसके बाद शासन स्तर पर प्रस्ताव तैयार कर 13 जनवरी 2026 को भेजा गया, लेकिन अब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। संघ का आरोप है कि कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद शासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संघ ने कहा है कि 23 जुलाई 2026 से प्रदेशभर के पैरावेट पशुमित्र सेमेन इंसेमिनेटर कर्मचारियों ने एफएमडी टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्य का बहिष्कार शुरू कर दिया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि 4 अगस्त 2026 तक नियमित मानदेय पर निर्णय नहीं हुआ तो 5 अगस्त 2026 को लखनऊ स्थित पशुपालन निदेशालय से विधानसभा तक पैदल मार्च और जीपीओ पार्क में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संघ ने प्रशासन से जल्द निर्णय लेकर कर्मचारियों को न्याय दिलाने की मांग की है।













