सम्मान और प्रतिभा का अभिनंदन: भारत विकास परिषद ने मेधावियों व शिक्षकों का किया सम्मान

एपीएस न्यूज ब्यूरो चीफ– अनुराग पटेल

लखीमपुर खीरी। शिक्षा केवल परीक्षा में प्राप्त अंकों का नाम नहीं, बल्कि गुरु के मार्गदर्शन से व्यक्तित्व निर्माण की सतत प्रक्रिया है। इसी भावना को साकार करते हुए भारत विकास परिषद, विवेकानंद शाखा द्वारा शुक्रवार 24 जुलाई 2026 को ओम साईं विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज लखीमपुर खीरी में ‘गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कक्षा 9, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के टॉपर विद्यार्थियों के साथ एक ऑलराउंडर छात्र को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। परिषद पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में शिक्षा और संस्कारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले दो शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें सर्वश्रेष्ठ अध्यापक प्रमोद कुमार मिश्रा व सर्वश्रेष्ठ अध्यापिका रुचि दीक्षित को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुरु ही वह आधार हैं, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों का भविष्य संवरता है। और समाज को योग्य नागरिक प्राप्त होते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि गुरु का सम्मान और प्रतिभाओं का अभिनंदन भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और उत्कृष्टता की भावना विकसित करते हैं तथा शिक्षकों के प्रति सम्मान का भाव मजबूत करते हैं।कार्यक्रम में भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा की अध्यक्ष अनीता निगम, सचिव रीना गुप्ता, कोषाध्यक्ष मंजू मन्नार, गतिविधि संयोजक (पर्यावरण) रेनू गुप्ता तथा गतिविधि संयोजक (सेवा) श्याम जी शेखर सहित विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी ने सम्मानित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए शिक्षा और संस्कारों की इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!