apsnews24live

स्वतंत्रता दिवस पर रोटरी क्लब गोला सेंट्रल ने सी एच सी में फहराया तिरंगा,सेवा की कायम की मिसाल 

एपीएस न्यूज ब्यूरो चीफ–रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रोटरी क्लब गोला सेंट्रल ने देशभक्ति और जनसेवा का एक अद्भुत नज़ारा पेश किया। क्लब द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में पूरे आन-बान-शान के साथ भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसके बाद स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए दिल छू लेने वाली पहल की गई। स्वतंत्रता दिवस की खुशियों को दोगुना करते हुए रोटरी सदस्यों ने अस्पताल के लिए दो महत्वपूर्ण योगदान दिए: प्रख्यात रोटेरियन अमित वर्मा ने अपने श्रद्धेय पिता स्व० शिव सागर लाल वर्मा की पावन स्मृति में सी एच सी गोला को एक आधुनिक बेड भेंट किया। एवं क्लब के ऊर्जावान सचिव रोटेरियन कामरान खान ने अपने वालिद मरहूम अब्दुल वली खान की याद में मरीजों की सहूलियत हेतु एक व्हीलचेयर अस्पताल को सौंपी। “सेवा ही हमारा सबसे बड़ा धर्म” रो० पंकज पुरवार कार्यक्रम के दौरान मौजूद चिकित्सकों, अतिथियों और सम्मानित नागरिकों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रोटेरियन पंकज पुरवार ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी क्लब गोला सेंट्रल समाज के हर वर्ग की मदद और स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए सदैव तत्पर है और आगे भी रहेगा। सम्मानित दिग्गजों की रही गरिमामयी मौजूदगी।इस भव्य और ऊर्जावान कार्यक्रम में क्लब के प्रमुख सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई जिसमे संजय सैनी, अभिषेक राजपूत, प्रमोद वर्मा, खालिद रियाज, नवीन जोशी, वरुण राजपूत, पिंटू शुक्ला, राजीव राजपूत, महेंद्र गिरी, रवीन्द्र निक्का समेत क्लब के तमाम पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। देशभक्ति के तरानों, भारत माता के जयकारों और जनसेवा के इस महासंकल्प ने गोला शहर में रोटरी क्लब गोला सेंट्रल का डंका बजा दिया!

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!