एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद
गोला गोकर्णनाथ खीरी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला विद्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि प्रकाश वर्मा एवं प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज द्वारा ध्वजारोहण किया गया।ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम से दर्शकों का मन मोह लिया। शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के प्रति अपने संकल्प लिया, कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षाएं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।













