apsnews24live

स्वतंत्रता दिवस पर ‘छोटी काशी’ में ऐतिहासिक जनसैलाब युवा विधायक अमन गिरि की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

एपीएस न्यूज संवाददाता –रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छोटी काशी गोला में देशभक्ति का एक ऐसा अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला, जिसने हर नगरवासी का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। क्षेत्रीय युवा विधायक अमन गिरि के कुशल नेतृत्व में गोला नगर में हजारों-हजार की संख्या में उमड़े जनसैलाब के साथ एक अत्यंत भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूरे नगर में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी जयघोष गूंजते रहे। केसरिया, सफेद और हरे रंग में रंगा छोटी काशी का कोना – कोनाइस विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ अलीगंज रोड स्थित जयशंकर मैरिज लॉन से हुआ। तिरंगा यात्रा का काफिला जैसे-जैसे आगे बढ़ा, वैसे-वैसे लोगों का हुजूम इसमें जुड़ता चला गया।तिरंगा यात्रा अलीगंज रोड से शुरू होकर यह विशाल रैली मोहम्मदी रोड पहुँची, जहाँ से देशभक्ति के उमंग भरे माहौल के बीच खुटार रोड होती हुई। लखीमपुर रोड स्थित नानक चौकी के समीप पहुँचकर पूरी आन-बान-शान के साथ राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया और यात्रा का भव्य समापन हुआ।

जन-जन का मिला भरपूर समर्थन, भोजन व जलपान की रही उत्तम व्यवस्था

यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। विधायक अमन गिरि की इस पहल ने नगर में देशभक्ति का एक नया अलख जगा दिया।समापन स्थल पर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हजारों समर्थकों, युवाओं और आम जनता के लिए स्वरुचि भोज एवं जलपान की बेहद उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी। आए हुए सभी लोगों ने जलपान ग्रहण किया और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों बधाई दी।यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि छोटी काशी की अटूट राष्ट्रभक्ति और एकजुटता की एक मिसाल बन गई!

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!