apsnews24live

दिलों को जीतने वाले अधिकारी की बड़ी पदोन्नति,गोला नायब तहसीलदार ताहिर परवेज़ बने तहसीलदार

एपीएस न्यूज–संवाददाता रफी अहमद 

गोला गोकर्णनाथ खीरी।अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली, निष्पक्ष न्यायप्रणाली और जनता के बीच अमिट छाप छोड़ने वाले नायब तहसीलदार ताहिर परवेज़ की पदोन्नति हो गई है। उनके अब तहसीलदार पद पर प्रोन्नत होने से क्षेत्रवासियों, प्रशासनिक महकमे और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। आपको बताते चलें कि नायब तहसीलदार ताहिर परवेज़ ने 28 अगस्त 2025 को गोला तहसील में नायब तहसीलदार के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। पदभार संभालते ही उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता से प्रशासनिक व्यवस्था को नई ऊर्जा दी।

जन-जन में बनाई खास पहचान–अपनी नियुक्ति के पहले ही दिन से ताहिर परवेज़ ने जनता से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के साथ निपटाया। भूमि संबंधी विवादों का समाधान हो या फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण—उनकी पारदर्शी और सौम्य शैली ने हर वर्ग का दिल जीत लिया। एक कड़क और इंसाफ पसंद अधिकारी की छवि के साथ-साथ उनके मानवीय दृष्टिकोण ने उन्हें गोला क्षेत्र के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया।

कर्मठता का मिला सबसे बड़ा सम्मान–28 अगस्त 2025 से लेकर अब तक का उनका कार्यकाल एक मिसाल बनकर उभरा है। उनके इसी अप्रतिम सेवाभाव, कुशल नेतृत्व और बेदाग रिकॉर्ड का प्रतिफल है कि शासन द्वारा उन्हें प्रमोशन देकर तहसीलदार बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, अधिवक्ताओं और तहसील कर्मियों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों का कहना है कि उनकी इस पदोन्नति से न केवल गोला बल्कि पूरे प्रशासनिक व्यवस्था को एक योग्य, ईमानदार और जनता के प्रति संवेदनशील तहसीलदार मिला है। तहसीलदार ताहिर परवेज़ जी को इस नए अध्याय और शानदार प्रमोशन पर हार्दिक शुभकामनाएं।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!