apsnews24live

छोटी काशी में तिरंगा क्रांति, बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड,तिरंगा यात्रा में विधायक अमन गिरि के साथ उमड़ा जनसैलाब

एपीएस न्यूज–रफी अहमद 

गोला गोकर्णनाथ खीरी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छोटी काशी गोला की पावन धरती पर देशभक्ति का अभूतपूर्व और प्रचंड सैलाब देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक अमन गिरि के सक्षम और ओजस्वी नेतृत्व में एक ऐसी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसने जन-भागीदारी और राष्ट्रप्रेम का नया इतिहास रच दिया है। गूंज उठे ‘भारत माता की जय’ के नारे अलीगंज रोड स्थित जयशंकर मैरिज लॉन से शुरू हुई इस महा-रैली में हजारों-हजार की विशाल भीड़ सड़कों पर उतर आई। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी जयघोषों से पूरा शहर सराबोर हो उठा। मोहम्मदी रोड और खुटार रोड होते हुए जब यह विशाल तिरंगा यात्रा लखीमपुर रोड स्थित नानक चौकी पहुंची, तो वहां पूरे आन-बान-शान के साथ राष्ट्रध्वज फहराया गया। पुष्पवर्षा से स्वागत, शानदार स्वरुचि भोज के साथ समापन यात्रा के पूरे मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने छतों और सड़कों से देशभक्तों पर जमकर पुष्पवर्षा की। एकता और अखंडता के इस महा-उत्सव के समापन पर विधायक अमन गिरि द्वारा सभी उपस्थित राष्ट्रभक्तों के लिए भव्य स्वरुचि भोज एवं जलपान की व्यवस्था की गई। छोटी काशी की इस ऐतिहासिक एकजुटता, अभूतपूर्व जनसैलाब और राष्ट्रभक्ति के इस महा-पर्व ने पूरे क्षेत्र को तिरंगे के रंग में रंग दिया है!

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!