एपीएस न्यूज– ब्यूरो चीफ अनुराग पटेल
लखीमपुर खीरी। पवित्र सावन के महीने में जहां पूरा माहौल शिव भक्ति के रंग में रंगा हुआ है, वहीं लखीमपुर खीरी की सड़कों पर सांप्रदायिक सौहार्द और इंसानियत की एक बेहद खूबसूरत व धमाकेदार तस्वीर देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने कौमी एकता दिखाते हुए जीता दिल, गंगा-जमुनी तहजीब का खूबसूरत नजारा तब नज़र आया जब भगवान शिव के भक्तों (कांवड़ियों) की सेवा में रेहान खान ने खुद को समर्पित कर दिया। तपती धूप और भीषण गर्मी के बीच जब शहर व आसपास के इलाकों से गुजर रहे कांवड़ियों के जत्थों को ठंडा पानी और ताजे फल मिले, तो उनके चेहरों पर सुकून और मुस्कान खिल उठी। सड़क किनारे खुद खड़े होकर कांवड़ियों को पानी की बोतलें और फल सौंपते रेहान खान का यह अंदाज पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। भारी जनसैलाब और कांवड़ियों के उत्साह के बीच रेहान खान की इस निस्वार्थ सेवा ने भाईचारे की एक नई नजीर पेश की है।
मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना– रेहान खान–कांवड़ियों की सेवा के बाद अपने जज्बात साझा करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने कहा कि”सावन का महीना पवित्रता और भक्ति का प्रतीक है। भीषण गर्मी में दूर-दराज से पैदल यात्रा कर आ रहे शिवभक्तों की सेवा करना किसी भी धर्म से बड़ा इंसानियत का धर्म है। हमारे देश और खीरी की गंगा-जमुनी तहजीब यही सिखाती है कि हम एक-दूसरे के सुख-दुख और आस्था का सम्मान करें। जब तक शिवभक्तों का यह सफर जारी है, हमारी सेवा का यह सिलसिला भी इसी तरह चलता रहेगा।(खिदमत-ए-हल्क (इंसानियत की सेवा) से बढ़कर कोई इबादत नहीं है।”













