apsnews24live

सोमवार को पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में शिव भक्तों पर हुई पुष्प वर्षा

एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी।पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार को नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ के पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने छोटी काशी पहुंचे कांवड़ियों एवं शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। भारत विकास परिषद, वैश्य समाज संगठन, गोला टूरिज्म, लखदातार मित्र मंडल सेवा समिति एवं कोचिंग एसोसिएशन के सहयोग से शिव मंदिर परिसर तथा सदर चौराहे पर शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में कांवड़िये पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए नगर पहुंचे। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा, “देवाधिदेव महादेव को जलाभिषेक करने के लिए बारिश में भीगते हुए कांवड़िये जिस जोश और श्रद्धा के साथ छोटी काशी पहुंच रहे हैं, उनका पुष्पों से स्वागत करने का सौभाग्य मिलना हमारे लिए गर्व की बात है। नगर पालिका सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर शिव भक्तों की सेवा और स्वागत के लिए सदैव तत्पर है।” पुष्प वर्षा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं शिव भक्त मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से छोटी काशी का वातावरण भक्तिमय हो उठा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!