apsnews24live

छोटी काशी में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ विधायक अमन गिरी ने शिव भक्तों पर की भव्य पुष्प वर्षा!

एपीएस न्यूज संवाददाता–योगेंद्र प्रजापति 

गोला गोकर्णनाथ खीरी। सावन माह के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर देवों के देव महादेव की नगरी ‘छोटी काशी’ गोला गोकर्णनाथ में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से पहुंचे लाखों शिव भक्तों और कांवड़ियों के स्वागत में गोला विधायक अमन अरविंद गिरी ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया। विधायक अमन गिरी ने कार्यकर्ताओं संग मुख्य मार्गों पर पंक्तियों में खड़े होकर दूर-दूर से आए शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की। जैसे ही फूलों की पंखुड़ियां बाबा के भक्तों पर बरसीं, पूरा माहौल “हर-हर महादेव” और “जय शिव शंभू” के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। विधायक अमन गिरी ने कहा कि “छोटी काशी गोला की इस पावन और पवित्र धरती पर पधारे देश-प्रदेश के कोने-कोने से आए समस्त शिव भक्तों और कांवड़ियों का मैं अपने क्षेत्रवासियों की ओर से हृदय की गहराइयों से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। शिव भक्तों की सेवा ही बाबा भोलेनाथ की सबसे बड़ी पूजा और सबसे बड़ा आशीर्वाद है। हमारे लिए यह सौभाग्य का क्षण है कि हमें भोले बाबा के अनन्य भक्तों का स्वागत करने का अवसर मिला है। बाबा गोकर्णनाथ महाराज से यही प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी करें और क्षेत्र में सुख, समृद्धि एवं शांति बनाए रखें।”पुष्प वर्षा के बाद विधायक अमन गिरी ने अपने सहयोगियों के साथ हाथों में डमरू बजाकर और हाथ उठाकर भोलेनाथ के जयकारे लगाए। इस दौरान पूरा क्षेत्र पूरी तरह से शिवमय नज़र आया और श्रद्धालुओं के चेहरे पर विधायक अमन गिरी के इस आत्मीय स्वागत को देखकर अद्भुत खुशी दिखाई दी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!