apsnews24live

डॉ० कौशल वर्मा ने रिश्तो की पहली राखी बंधवाकर स्वस्थ्य सेहत का संदेश दिया, नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चों नें हॉस्पिटल का किया भृमण

न्यूज फ्लेम संवाददाता रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। भाई और बहन के बीच अटूट प्रेम और सौहार्द के पर्व रक्षाबंधन के पूर्व यूडी सीए स्कूल के बच्चों ने गोला के सनशाइन हॉस्पिटल का बारीकी से निरीक्षण कर स्वास्थ्य की बारीकियां को करीब से समझा। छात्राओं ने अस्पताल के संचालक एवं भाजपा नेता डॉक्टर कौशल वर्मा के हाथ पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व के प्रेम और सौहार्द को रेखांकित किया। डॉक्टर ने कहा कि रिश्तों की पहले राखी सेहत के नाम पर रहेगी। छात्र एवं छात्राओं ने हॉस्पिटल के अंदर स्थापित ऑपरेशन कक्ष,आईसीयू, डायलिसिस सुविधा, थैरेपी, पैथोलॉजी, एक्स-रे कक्ष,ओपीडी सुविधा का अपने ढंग से अवलोकन कर उसकी बारीकियां और उपयोगिता के बारे जानकारी समझी है। बच्चों ने सेहत से संबंधित बारीकियों और मन के अंदर की तमाम जिज्ञासाओं को समझने का काम किया। बच्चों के सवालों का जबाब डॉक्टर कौशल वर्मा ने दिया।डॉ ने कहा कि बच्चों के इस प्यार और अपनत्व को सहर्ष स्वीकार किया गया। रक्षाबंधन की खुशियां साझा की गई कहा कि रिश्ते सिर्फ राखी से नहीं विश्वास और अपनत्व से मजबूत होते हैं। छात्राओं ने समस्त स्टाफ को राखी बांधकर स्नेह और सम्मान का खूबसूरत संदेश दिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!