एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद
गोला गोकर्णनाथ खीरी।भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह चौहान का जन्मदिन गोला गोकर्णनाथ स्थित संगठन कार्यालय (पंजाबी कॉलोनी) में पूरे जोश और गर्मजोशी के साथ मनाया गया। इस दौरान जुटे सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, फूल-मालाओं से लादकर अपने शीर्ष नेता के दीर्घायु होने की कामना की और किसान हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह को संबोधित करते हुए भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने कहा, “ठाकुर राजेश सिंह चौहान केवल एक नेता नहीं, बल्कि देश के अन्नदाताओं की सशक्त आवाज हैं। खेत-खलिहान से लेकर शासन-प्रशासन के गलियारों तक, किसानों के हक और अधिकारों की जंग उन्होंने हमेशा अग्रिम मोर्चे पर रहकर लड़ी है। उनके बेबाक और जुझारू नेतृत्व के दम पर ही आज संगठन किसानों की समस्याओं को मजबूती से हल करा रहा है।” जिलाध्यक्ष जोशन ने समस्त खीरी जिले की इकाई की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अटूट ऊर्जा की प्रार्थना करता है, ताकि वे इसी तरह किसानों की आवाज को लगातार बुलंद करते रहें। जन्मदिन समारोह के दौरान युवा जिलाध्यक्ष सरबजीत सिंह सैनी, संगठन मंत्री संजीव सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला, जिला महामंत्री जगप्रीत संधू, जिला उपाध्यक्ष राहुल वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल वर्मा, मोहम्मदी ब्लॉक अध्यक्ष शिवम सिंह, सुनीत वर्मा, रोहित वर्मा, ग्राम अध्यक्ष इसरार अली, हरबंस सिंह, अफजल और गुरप्रीत सिंह गोपी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














