apsnews24live

वीरेंद्र कुमार वर्मा पूर्व ब्लॉक प्रमुख के आवास पर हुआ श्याम लाल पाल का स्वागत एवं सम्मान

एपीएस न्यूज–ब्यूरो रिपोर्ट अनुराग पटेल

लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के जनपद लखीमपुर खीरी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसी क्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कुमार वर्मा के आवास पर श्याम लाल पाल का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। वीरेंद्र कुमार वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय माहौल में मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा जनसरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद हुआ। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल यादव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।वीरेंद्र कुमार वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के आगमन पर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुलाकात कर संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!