एपीएस न्यूज संवाददाता– रफी अहमद
गोला गोकर्णनाथ खीरी। 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी इं अवनीश सिंह को विजयी बनाने के लिए संगठन ने विधानसभा बार जिम्मेदारी दी है । उसी क्रम में 139 गोला विधानसभा स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए संघ कैडर के कार्यकर्ता निर्वतमान नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा को विधानसभा संयोजक बनाया है। इसके अलावा सेवा संकल्प अभियान का विधानसभा संयोजक बनाया गया। बताते चले शत्रोहन मिश्रा के अध्यक्षी कार्यकाल में 2019 लोकसभा, 2020 एमएलसी चुनाव, 2022 विधानसभा, उपचुनाव एवं नगर पालिका परिषद गोलागोकर्णनाथ के चुनाव में पार्टी विजयी रही है।














