apsnews24live

बारिश और तेज हवा में भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत

एपीएस न्यूज संवाददाता इमरान मंसूरी 

मोहम्मदी खीरी। थाना उचौलिया क्षेत्र के ग्राम बालदेवता में शनिवार दोपहर करीब दो बजे भारी बारिश और तेज हवा के दौरान पक्की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में दीवार के मलबे में दबकर नीतू पत्नी राहुल (35) गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन आनन-फानन में घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम राजेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।एसडीएम ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि प्रशासन की ओर से नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!