apsnews24live

आंधी-बारिश ने किसानों के सपनों पर फेरा पानी, खेतों में बिछी धान की फसल,गन्ना भी हुआ धराशायी

एपीएस न्यूज संवाददाता–इमरान मंसूरी 

मोहम्मदी खीरी। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से तेज हवाओं के साथ हो रही भारी बारिश किसानों के लिए आफत बनकर आई है। तैयार खड़ी धान की फसल खेतों में गिर गई है और पानी भरने से उसके खराब होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं तेज हवा और बारिश के चलते गन्ने की फसल भी खेतों में गिर गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।फसल को लेकर बेहतर आमदनी की उम्मीद लगाए बैठे किसानों के सामने अचानक संकट खड़ा हो गया है। कई किसानों ने फसल की कमाई से बेटी की शादी, कर्ज की अदायगी और परिवार के खर्च पूरे करने की उम्मीद लगा रखी थी, लेकिन बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में बिछी फसल देखकर किसान मायूस हैं। किसानों का कहना है कि पहले ही खेती की लागत और कर्ज का बोझ बढ़ा हुआ है, ऐसे में फसल खराब होने से आर्थिक स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। लगातार बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है और अब उन्हें प्रशासन से नुकसान के आकलन तथा राहत की उम्मीद है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!