apsnews24live

बकाया भुगतान और ₹600 प्रति क्विंटल गन्ने के भाव पर अड़े किसान, गन्ना समिति को सौंपा प्रस्ताव 

एपीएस न्यूज संवाददाता– रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी।सहकारी गन्ना विकास समिति गोला गोकर्णनाथ की सामान्य बैठक में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के डेलीगेटों ने किसानों के बकाया भुगतान व गन्ना मूल्य को लेकर गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष एवं सचिव को लिखित प्रस्ताव सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि पेराई सत्र शुरू होने से पहले बजाज ग्रुप ने पिछला संपूर्ण बकाया भुगतान नहीं किया और नए सत्र में 14 दिनों के भीतर नगद भुगतान सुनिश्चित नहीं किया, तो किसान चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति नहीं करेंगे बल्कि कोल्हू और क्रेशरों पर नगद बिक्री करेंगे। संगठन ने प्रस्ताव के माध्यम से प्रमुख मांगें रखीं: मिल चलने से पूर्व बजाज ग्रुप का संपूर्ण बकाया भुगतान हो और आगामी सत्र में 14 दिन के अंदर भुगतान की व्यवस्था लागू की जाए। जिन किसानों ने आवेदन दिया है, उन्हें 30 वर्ष पुराने विलंब भुगतान के ब्याज का हिसाब जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए। बढ़ती लागत और चीनी के भाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने का मूल्य कम से कम ₹600 प्रति क्विंटल घोषित करे। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित के नेतृत्व में डेलीगेट अभिषेक मिश्रा, अरुणा देवी, शारदा प्रसाद मौर्य, शब्बीर अली, आशीष कुमार मिश्रा और राजेंद्र प्रसाद वर्मा सहित कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!