सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरधान एसएचओ समेत तीन निलंबित

एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट 

फरधान खीरी। सोमवार की सुबह सहेली के साथ कोचिंग जा रही इंटर की छात्रा के हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में एसपी खीरी प्रभारी निरीक्षक, हल्का दरोगा एवं बीट सिपाही समेत तीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। देर शाम तक किसी अन्य प्रभारी की पोस्टिंग नहीं है। वही पुलिस दुष्कर्म के आरोपियों की पहचान और तलाश कई टीमों के साथ जुटी हुई है। बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव की इंटर की छात्रा अपनी सहेली के साथ सोमवार की सुबह साइकिल से कोचिंग जा रही थी। रास्ते में तीन बाइक सवार युवक उसे रोक लिया। जबरन गन्ने के खेत में खींच ले गए और एक युवक उसकी सहेली को डरा धमका रोके रहा। जबकि अन्य दो युवकों ने इंटर की 17 वर्षीय नाबालिक के साथ दोनो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए एक नामजद दो अज्ञात समेत तीन आरोपियों दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गयी। दो दिन बीत जाने पर भी फरधान पुलिस को आरोपियों की गिरफ़्तारी तो दूर की बात पुलिस आरोपियों की पहचान तक नहीं कर सकी। पुलिस की कार्यशैली को देख एसपी खीरी संकल्प शर्मा ने कार्यवाही करते करते प्रभारी निरीक्षक दया शंकर द्विवेदी, लीलाकुआँ चौकी इंचार्ज संदीप यादव और बीट इंचार्ज सिपाही रामबली यादव को निलंबित कर दिया है।

तीसरे दिन भी पुलिस को नहीं मिली कोई कामयाबी– मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच कर रही है। इस घटना के खुलासे के लिए एक तरफ पुलिस दो दर्जन से अधिक लोगों को 24 घंटे के अंदर लाकर पूछताछ कर चुकी है। इस घटना के खुलासे के लिए तीन थाने की टीम समेत एसओजी टीम, साइबर क्राइम टीम समेत लगभग दस टीमें लगने के बाद भी तीन दिन तक पुलिस के हाथ खाली है। मामले की गंभीरता दिखाते हुए एक में एडिशनल एसपी खुद लगाए गए है। 24 घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। पुलिस दिनभर लखीमपुर बेहजम मार्ग पर लगे सीसीटीवी के फुटेज, संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच के साथ कई लोगो से पूछताछ करने में लगी रही। देर शाम तक पुलिस के न तो घटना कारित का करने वाले आरोपियों पहचान तक नहीं कर पाई है।

आरोपियों की तलाश हो सकती है धीमी– समूह दुष्कर्म के मामले में एसपी संकल्प शर्मा ने एक साथ प्रभारी निरीक्षक, चौकी इंचार्ज और भी बीट सिपाही समेत तीन लोगों को निलंबित कर दिया है। वहीं बुधवार की देर शाम तक किसी नए प्रभारी को भी जिम्मेदारी नहीं दी गयी। इससे पुलिस की कार्यवही धीमी होने की संभावना हो सकती है। नये थाना इंचार्ज की तैनाती न होना जांच धीमी हो सकती है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!