हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 8 यात्री घायल-डीएम व एसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल 

एपीएस न्यूज– ब्यूरो रिपोर्ट 

लखीमपुर खीरी। शारदा नगर हाईवे पर सोमवार शाम करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में ओवरटेक करने के प्रयास में दो बसें आपस में टकरा गईं, जिससे एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खाई में जा गिरी। हादसा डॉ. भीमराव अंबेडकर मुरादनगर पतरासी डिग्री कॉलेज के पास हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बसें लखीमपुर की ओर से आ रही थी और तेज गति में थीं। ओवरटेक के दौरान बसों की आपसी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक बस सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकराई और खाई में गिर गई। दुर्घटना में बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज शुरू कराया गया। प्रशासन के अनुसार इस दुर्घटना में कुल 8 यात्री घायल हुए हैं। मुरादनगर सड़क दुर्घटना की सूचना पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे, घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों को समुचित एवं बेहतर उपचार के निर्देश दिए। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और यातायात को सामान्य कराया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!