एपीएस न्यूज / रफी अहमद
गोला गोकर्णनाथ खीरी।कृषक समाज इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ0 प्रदीप कुमार संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार मिश्रा जिला विद्यालय निरीक्षक तथा प्रबंधक पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। सांस्कृतिक मंच पर बच्चों ने भांगड़ा, पुलवामा हमले, धूम मचाले धूम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,वृद्ध आश्रम, सहित समाज के विभिन्न कुरीतियों पर प्रहार करते हुए एकांकी प्रस्तुत की। कार्यक्रम को देखकर अतिथियों एवं अभिभावकों ने जमकर सराहना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। कॉलेज प्रबंधन पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा एवं प्रधानाचार्य डॉक्टर एपी सरोज ने मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा हमारा प्रयास छात्र-छात्राओं में शिक्षा अनुशासन संस्कार समाहित कर उन्हें स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार करना। अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर ए पी सरोज ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन शिक्षक देवेंद्र सिंह ने किया।













