एपीएस न्यूज रिपोर्ट–अनुराग पटेल
फरधान खीरी। थाना परिसर में मंगलवार की शाम ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और कई संभ्रांत नागरिक शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजू राव ने की। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी राजू राव ने कहा कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने सभी से इसे मिल-जुलकर और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को कहा थाना प्रभारी ने अपील की सभी को त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत सूचना पर बिल्कुल ध्यान नहीं देना है। सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक पोस्ट या वीडियो को न तो शेयर करें और न ही उन पर विश्वास करें।किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस मौके पर क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोग और ग्रामीण मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से नियामत, शहीद खां,शमीम खां, मोहम्मद इलियास, नाजिर अली, शरद सिंह और मोहम्मद मेराज आदि लोग शामिल हुए। सभी ने पुलिस प्रशासन को त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।













