apsnews24live

जनसंपर्क और संवाद से ही बढ़ेगा जनविश्वास: डॉ. कौशल वर्मा

एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। 139 गोला विधानसभा क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी, सनशाइन हॉस्पिटल के संचालक और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. कौशल वर्मा इन दिनों लगातार क्षेत्र के विकास और जन-संवाद में जुटे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने दन्नापुर, कोटनाथ कुंभी, गंगापुर, जवाहरपुर और जमुनहा समेत कई गांवों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डॉ. कौशल वर्मा ने कहा: “जनता से सीधा संपर्क और निरंतर संवाद ही लोकतंत्र की असली ताकत है, इसी से जनविश्वास बढ़ेगा। आज केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित हो रहा है। सरकार की नीतियां ऐसी हैं कि अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंच रहा है।” डॉ. वर्मा ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया, जिनमें प्रमुख हैं:आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना (मुफ्त इलाज के लिए),प्रधानमंत्री रोजगार योजना व युवा उद्यमी रोजगार योजना, किसान सम्मान निधि योजना,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं महिला शक्ति अभियान। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान किसान नेता महादेव प्रसाद वर्मा, कोटेदार संदीप, बूथ अध्यक्ष सोबरन लाल, अनुज प्रताप सिंह, कवि मुनेंद्र प्रताप, श्रीपाल, सुरेंद्र अर्कवंशी, चरन्जू पाल, अशर्फी अर्कवंशी, रामआसरे पाल, राजीव रघुवंशी, हेमकुमार, पंकज कुमार, अनूप पाल, पिंकू, प्रताप पाल और सचिन कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!