समाजसेविका बबली देवी ने गौशाला पहुंचकर गौवंश को हरा चारा व फल खिलाकर की सेवा

एपीएस न्यूज संवाददाता इमरान मंसूरी 

मोहम्मदी खीरी। समाजसेविका बबली देवी ने नगर पंचायत बरवर स्थित कान्हा गौशाला पहुंचकर गौवंश को हरा चारा और फल खिलाए। इस दौरान उन्होंने गौसेवा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा बताते हुए लोगों से बेसहारा पशुओं की देखभाल और संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। बबली देवी ने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें अपने आसपास घूम रहे निराश्रित पशुओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए तथा समय-समय पर उन्हें चारा, पानी और आवश्यक देखभाल उपलब्ध करानी चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ मौजूद लोगों ने भी गौवंश की सेवा कर पशु संरक्षण का संकल्प लिया। बबली देवी ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में मानवता, करुणा और पशु प्रेम की भावना को मजबूत करना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पुनीत कार्य से जुड़ सकें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!