खाटू नरेश के जयकारों से गूंजा प्रांगण, देवशयनी एकादशी पर हुआ विशाल संकीर्तन

एपीएस न्यूज संवाददाता–रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला गोकर्णनाथ नगर के खुटार रोड स्थित अनिल चक्की के सामने, श्री श्याम दीवाने सेवा समिति (रजि.) द्वारा देवशयनी एकादशी के पावन पर्व पर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।भव्य संकीर्तन में हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने ‘हारे के सहारे की जय’ और ‘खाटू नरेश की जय’ के गगनभेदी उद्घोष से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय और गुंजायमान कर दिया। सुरीले भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पारंपरिक रूप से गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद सुप्रसिद्ध भजन गायक अजय गुप्ता और शिवम गुप्ता ने अपनी मधुर और जादुई आवाज से ऐसा समां बांधा कि पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कलाकारों द्वारा गाए गए— दर्दे दिल की दवा दीजिए खाटू वाले।श्याम दीवानों ने ऐसी बाबा की झांकी सजाई मजा आ गया। छोड़ेगे ने हम तेरा साथ ओ बाबा मरते दम तक।जैसे एक से बढ़कर एक भावपूर्ण भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने और नाचने को मजबूर हो गए। फूलों से सजे बाबा के अलौकिक, भव्य दरबार और इत्र की मनमोहक सुगंध ने वातावरण को पूरी तरह दिव्य और अलौकिक बना दिया। संकीर्तन के दौरान मंदिर के पुजारी संतोष पाठक ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बताया पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि से भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं इस दिन से भगवान श्री हरि विष्णु क्षीरसागर में शयन करते हैं, इसके बाद वह कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी पर पुनः निद्रा से जागते हैं इन दोनों एकादशी के बीच की अवधि को चातुर्मास कहा जाता है। समिति का सराहनीय योगदान संकीर्तन के भव्य समापन पर बाबा श्याम की महाआरती उतारी गई, जिसके बाद हजारों भक्तों के बीच छप्पन भोग का दिव्य प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम की सुव्यवस्थित व्यवस्था और इसे पूरी तरह सफल बनाने में समिति के समर्पित सेवादारों ने रात-दिन एक कर अपना विशेष योगदान दिया। प्रमुख श्याम प्रेमी और पदाधिकारी रहे उपस्थित इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष दीपक राजपूत, महामंत्री अजय गुप्ता, संरक्षक अनिल जलोटा, संजू गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता, शिवम गुप्ता, मीडिया प्रभारी सुधीर गुप्ता,प्रमोद सोनी, मयंक माहेश्वरी, प्रियम जलोटा, आशुतोष रस्तोगी, समेत भारी संख्या में दूर-दराज से आए श्याम प्रेमी, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!