ज़ियाउल हक कासमी को बड़ी सफलता, नीट प्री-तिब्ब में बने ऑल इंडिया सेकेंड टॉपर

एपीएस न्यूज संवाददाता रिजवान खान 

बरवर खीरी। कस्बे के मौलाना ज़ियाउल हक कासमी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित नीट प्री-तिब्ब परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में दूसरा स्थान (AIR-2) हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मदरसा सैयदना अनस बिन मालिक के मोहतमिम मौलाना ज़ियाउल हक ने अपनी इस ऐतिहासिक कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और असातज़ा एमएम शिक्षकों की दुआओं और मार्गदर्शन को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके बड़े भाई अच्छे मियां कुरैशी रियाज़ बस सर्विस ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी दिन-रात की कड़ी मेहनत और लगन का ही परिणाम है। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. रियाज़ अहमद ने मौलाना ज़ियाउल हक को एक नई शैक्षणिक और पेशेवर शुरुआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!