लखीमपुर खीरी का बढ़ा मान,जनपद के स्पर्श सिन्हा को मिला ‘बेस्ट सोशल मीडिया क्रिएटर ऑफ द डिस्ट्रिक्ट’अवार्ड

एपीएस न्यूज रिपोर्ट अनुराग पटेल

लखीमपुर खीरी। जनपद के युवा सोशल मीडिया क्रिएटर स्पर्श सिन्हा को ‘बेस्ट सोशल मीडिया क्रिएटर ऑफ द डिस्ट्रिक्ट’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान ग्रेटर नोएडा में आयोजित नमस्कार फाउंडेशन के एक भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के मुख्य आतिथ्य में इसरो वैज्ञानिक और चंद्रयान सैटेलाइट के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक सिंह द्वारा प्रदान किया गया। स्पर्श सिन्हा को यह सम्मान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके उत्कृष्ट कार्य, जागरूकता और जनहित से जुड़े कंटेंट के लिए दिया गया। उनके द्वारा संचालित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों की व्यूअरशिप है, जो उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। स्पर्श वर्तमान में Vloger Sparsh News Network सहित कई सोशल मीडिया पेज संचालित कर रहे हैं, जहां वे सूचना और जागरूकता से जुड़ी सामग्री साझा करते हैं। उनकी इस सफलता के पीछे उनके माता पिता का आशीर्वाद और जनता का अपार सहयोग और समर्थन रहा है, जिसने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। इसके अलावा, स्पर्श सिन्हा प्रदेश स्तर पर युवा पत्रकारिता से भी जुड़े हुए हैं और वर्तमान में राजधानी लखनऊ में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। जिले के इस होनहार युवा की उपलब्धि से लखीमपुर खीरी का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!