बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे गोला विधायक अमन गिरी, बोले–हम हर परिस्थिति एवं संकट में आपके साथ

एपीएस न्यूज –रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। बाढ़ के मुहाने पर खड़े बझेड़ा गांव की तबाही के बीच जब प्रशासनिक अमला कागजी तैयारियों में जुटा था, तभी गोला विधायक अमन गिरी ने खुद धरातल पर उतरकर मोर्चा संभाल लिया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तूफानी दौरा करते हुए गोला विधायक अमन गिरी ने सीधे पीड़ितों के बीच पहुंचकर उनका दर्द साझा किया और साफ शब्दों में कहा किजनता का हर सुख-दुख मेरा अपना है, किसी भी स्थिति में गोला की जनता को बेसहारा नहीं छोड़ेंगे।दौरे के दौरान विधायक अमन गिरी ने बाढ़ और कटान से प्रभावित क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे राहतबचाव कार्यों की जमीनी हकीकत जानी और मौके पर ही मौजूद आला अधिकारियों की क्लास ली। विधायक अमन गिरी ने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित हर एक परिवार तक राशन, तिरपाल, दवाओं और शुद्ध पेयजल की मदद तत्काल पहुंचाई जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधूरी परियोजनाओं को जल्द पूरा करने का दिया आश्वासन, अमन गिरी ने केवल तात्कालिक राहत पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि क्षेत्र को इस आफत से हमेशा के लिए निजात दिलाने का विजन भी सामने रखा। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सरकार द्वारा बाढ़ नियंत्रण के लिए चलाई जा रही सभी परियोजनाओं को युद्धस्तर पर पूरा कराया जा रहा है। जो कार्य चल रहे हैं, उन्हें तय सीमा में पूर्ण कराया जाएगा ताकि भविष्य में बझेड़ा और आसपास के क्षेत्रों को बाढ़ के खौफ से पूरी तरह मुक्त कराया जा सके। विधायक के इस तेवर और संवेदनशीलता ने बाढ़ पीड़ितों के दिलों में नई उम्मीद जगा दी हैग्रामीणों का कहना है कि संकट की इस घड़ी में अपने प्रतिनिधि को अपने बीच पाकर उन्हें संबल मिला है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!