apsnews24live

अलीपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,नव नियुक्त ग्राम अध्यक्षों का हुआ सम्मान 

एपीएस न्यूज संवाददाता–रफी अहमद

लखीमपुर खीरी। 15अगस्त स्वतंत्रता दिवस को तहसील गोला गोकर्णनाथ के ग्राम अलीपुर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर संगठन के नव नियुक्त ग्राम अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में जिला महासचिव रेशम सिंह, युवा जिला अध्यक्ष सरबजीत सिंह सैनी, संगठन मंत्री संजीव सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला, जिला सचिव प्रशनदीप सिंह, युवा जिला महासचिव आयुष भारती, नरेंद्र सिंह गिल, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, सुधीर वर्मा, राहुल वर्मा, विधानसभा प्रभारी बृज बिहारी प्रजापति, युवा जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार चांद मोहम्मद अफजल खान रंजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!