apsnews24live

सपा नेता रेहान खान ने की शिवभक्तों की सेवा, गंगा-जमुनी तहज़ीब की पेश की मिसाल

एपीएस न्यूज–संवाददाता रफी अहमद 

लखीमपुर खीरी। सावन के पवित्र महीने के तीसरे सोमवार पर साम्प्रदायिक सौहार्द और अटूट भक्ति का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव रेहान खान ने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम करते हुए करीब एक हजार श्रद्धालुओं के साथ भक्तिमय यात्रा में सहभागिता की।ग्राम मकनपुर से शुरू होकर ग्राम सिमरी और पलिया होते हुए छोटी काशी ‘गोला गोकर्णनाथ’ की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों के स्वागत में समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव रेहान खान और उनकी टीम ने पलक-पावड़े बिछा दिए। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए फल, शीतल जल और पूरी-सब्जी के भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपना संदेश साझा करते हुए समाजवादी पार्टी के महासचिव रेहान खान ने कहा:”सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है,”सावन का यह पवित्र महीना हमें प्रेम, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा का संदेश देता है। ईश्वर और अल्लाह की इबादत का अंतिम मकसद इंसानियत की सेवा ही है। हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत इसकी गंगा-जमुनी तहज़ीब है। भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करने का यह अवसर मेरे लिए बेहद सौभाग्य की बात है। जब तक हमारे बीच यह प्रेम और एकता कायम है, तब तक कोई भी नफरत हमारे समाज को बांट नहीं सकती।

भक्ति और एकता की अनूठी मिसाल–कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के जत्थे पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव रेहान खान की इस पहल ने न केवल मार्ग से गुजर रहे शिवभक्तों का दिल जीत लिया, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द का एक मजबूत संदेश भी दिया और भक्ति और एकता की अनूठी मिसाल कायम की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!