एपीएस न्यूज संवाददाता इमरान मंसूरी
मोहम्मदी खीरी। सावन के तीसरे सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं को दिया बड़ा तोहफा, तहसील सभागार में पूर्ति विभाग के माध्यम से आयोजित हुआ कार्यक्रम, तहसील के समस्त कोटेदार रहे मौजूद, मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ,उपजिलाधिकारी राजेश प्रताप सिंह तहसीलदार गरिमा वर्मा, पूर्व निरीक्षक रजत कुशवाहा,लिपिक अनिल वर्मा सहित सभी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री के द्वारा उचित दर विक्रेता को एक कुंटल पर ₹35 लाभांश बढाने की घोषणा की,उसके उपरांत विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने समस्त कोटेदारों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले लगातार राशन की शिकायतें आती थी। परन्तु अब आम आदमी को बडी आसानी से राशन उपलब्ध होता है,उन्होंने मुख्यमंत्री का इस अवसर पर धन्यवाद देते हुऐ कहा कि मुख्यमंत्री ने 35 रुपये प्रति कुंतल लाभांश बढ़ाकर कोटेदारों का सम्मान बढ़ाया है, उन्होंने कहा शासन के माध्यम से सरकारी योजना में कोई पक्षपात नहीं किया जाता है, विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हमारे विधानसभा में पुल, सड़क, अस्पताल ,विद्युत सहित अग्नि समन,और रोडवेज बस अड्डे का कायाकल्प किया गया है, उन्होंने मौजूद सभी कोटेदारों से आवाहन करते हुए कहा की कोई समस्या आने पर तत्काल मुझे अवगत कराए,मै जनता के लिऐ हमेशा उपलब्ध हूँ,मुख्यमंत्री के माध्यम से हुई घोषणा से कोटेदारों के चेहरे पर मुस्कान देखी गयी और उन्होंने विधायक को माला और बुके देकर सम्मानित किया इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक रजत कुशवाहा लिपिक अनिल कुमार वर्मा जयंत कुमार सिंह लव गुप्ता सहित पूर्ति विभाग के सभी कर्मचारी व कोटेदार मौजूद रहे।।













