एपीएस न्यूज रिपोर्ट –अनुराग पटेल
गोला गोकर्णनाथ खीरी। रक्षा बंधन के पर्व पर बहनों ने विधि-विधान से पूजन करते हुए भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर मुँह मीठा कराकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को आकर्षक उपहार भेंट किया तथा बहनों की रक्षा का संकल्प लेकर जीवन भर रक्षा करने का वचन दिया। छोटी काशी गोला में हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिशाल माने जाने वाले पूर्व सभासद एवं पत्रकार रफी अहमद हिन्दू- मुस्लिम दोनों धर्मों के पर्वो को धूमधाम से मिल जुलकर मनाते है। रफी अहमद ने बताया कि दुर्भाग्यवश मेरे कोई भी सगी बहन नहीं है। मैं अपने युवा समय के मित्र की बहन दीदी उषा वर्मा को ही अपनी सगी बहन मानता हूं, और ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं कि हर जन्म में यह मेरी बहन हो और मैं उनका भाई बनूं। बता दें कि बहन ऊषा वर्मा पूर्व राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा की भाभी व स्वo सतीश वर्मा की पत्नी से लगभग 44 वर्षों से राखी व भाई दूज का टीका लगवाते आ रहे है, जो आज तक कायम है। इस बार भी उन्होने प्रतिवर्ष की तरह अपनी मुंह बोली बहन से राखी बंधवाकर हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिशाल कायम की। उन्होने बताया कि पर्व हमेशा खुशियां लाते है और इनका आंनन्द उठाना चाहिए। इनकी महत्तवता को समझना चाहिए, क्योंकि भाई-बहन के पाक रिश्ते से बढकर शायद और कोई रिश्ता नहीं है। युवा से मैं प्रौढ़ावस्था की ओर बढ़ चुका हूं लेकिन, मेरी बहन से ये पावन रिश्ता आज भी कायम है, और मेरे मरते दम तक हमेशा कायम रहेगा। क्योंकि बहन एक अनमोल शख्सियत होती है, जिसे हर भाई को नसीब नहीं होती, और मैं इस पवित्र एवं अनमोल रिश्ते को हमेशा अपनी यादों में बसाये रखना चाहता हूँ।













