apsnews24live

कैंसर को मात देने रोटरी ‘मुस्कान’ का महाअभियान नौ सितंबर को गोला में जुटेंगी महिलाएं और बेटियां

एपीएस न्यूज संवाददाता–रफी अहमद 

गोला गोकर्णनाथ खीरी। महिलाओं में तेजी से फैल रहे ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ रोटरी क्लब गोला “मुस्कान” ने जंग छेड़ दी है। महिलाओं और बालिकाओं को इस जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए क्लब एक विशाल और बेहद महत्वपूर्ण जागरूकता सेमिनार आयोजित करने जा रहा है।

कैंसर विशेषज्ञ से सीधे जानिए बचाव के उपाय–SRMS बरेली मेडिकल कॉलेज की सुप्रसिद्ध कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. हिमांशी खट्टर खुद इस सेमिनार में मौजूद रहेंगी। वे प्रॉजेक्टर के माध्यम से कैंसर के शुरुआती लक्षणों, रोकथाम और आधुनिक इलाज की बारीकियों को बेहद आसान तरीके से समझाएंगी। कार्यक्रम 09 सितंबर बुधवार को विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, गोला के सभागार में होगा। केवल महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं के लिए स्कूलों और कॉलेजों से भारी संख्या में पहुंचेंगी छात्राएं,महिलाए एवं युवतियां। क्लब की सचिव रो. अनुराधा पुरवार के निर्देशन और कार्यक्रम प्रभारी रो. मीनाक्षी अग्रवाल व डॉ. नूतन मेहरोत्रा के संयोजन में यह आयोजन हो रहा है। क्षेत्र के सभी प्रमुख स्कूलों व महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं को इस जीवनरक्षक सेमिनार में शामिल कराने की अपील की गई है। आयोजक टीम में रो. अरविंद गुप्त “रामजी” (अध्यक्ष), रो. अनुराधा पुरवार (सचिव), रो. मीनाक्षी अग्रवाल व डॉ. नूतन मेहरोत्रा (प्रभारी) हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!