apsnews24live

वीरेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में बनवारीपुर में उमड़ा जनसैलाब, PDA जन पंचायत में सामाजिक मुद्दों पर हुआ जनसंवाद

एपीएस न्यूज ब्यूरो चीफ अनुराग पटेल

लखीमपुर-खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी की विधानसभा क्षेत्र–142 की ग्राम बनवारीपुर में PDA जन पंचायत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन वीरेंद्र कुमार वर्मा पूर्व ब्लॉक प्रमुख द्वारा किया गया। इस दौरान सांसद उत्कर्ष वर्मा व उनके प्रतिनिधि अशोक वर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस जन पंचायत के दौरान सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समस्याओं, सामाजिक न्याय, अधिकारों तथा संविधान से जुड़े विभिन्न विषयों पर जनसंवाद एवं विचार-विमर्श किया गया। क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने स्थानीय स्तर की समस्याओं और अपनी बात को जन पंचायत के मंच पर रखा। जन पंचायत में वक्ताओं ने क्षेत्र के लोगों से संवाद करते हुए विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विचार साझा किए। साथ ही स्थानीय स्तर पर सामने आ रही समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी चर्चा की गई। आयोजकों के अनुसार, PDA जन पंचायत का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर उनके मुद्दों, अधिकारों और समस्याओं पर संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं, प्रबुद्धजनों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, सेक्टर प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!