apsnews24live

बेमौसम बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान,किसानों को तत्काल मुआवजा देने की मांग

एपीएस न्यूज संवाददाता –रफी अहमद 

लखीमपुर खीरी। जनपद में बेमौसम बारिश के कारण किसानों की धान की तैयार फसल को भारी नुकसान हुआ है। इस समय धान की फसल पककर तैयार है और कई किसानों के खेतों में धान की फसल कटाई के लिए तैयार खड़ी थी।अचानक हुई बारिश के कारण कई स्थानों पर धान की फसल खेतों में गिर गई है और खेतों में पानी भर जाने से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने कहा कि किसान पहले से ही खेती की बढ़ती लागत और विभिन्न समस्याओं से परेशान हैं। ऐसे समय में बेमौसम बारिश ने किसानों की तैयार धान की फसल को नुकसान पहुंचाकर उनकी चिंता और बढ़ा दी है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि बेमौसम बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम भेजकर खेत-खेत फसल का सर्वे कराया जाए तथा नुकसान का निष्पक्ष आकलन कराकर प्रभावित किसानों को नियमानुसार तत्काल मुआवजा दिलाया जाए। भाकियू अराजनैतिक जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने कहा कि किसानों को नुकसान के आकलन के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और सर्वे की प्रक्रिया जल्द पूरी कर किसानों को राहत प्रदान की जाए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!