apsnews24live

रोजगार मेले में उमड़ी शिक्षित बेरोजगारों की भीड़, नौकरी की आस में कराया रजिस्ट्रेशन

एपीएस न्यूज संवाददाता इमरान मंसूरी 

मोहम्मदी खीरी। विधानसभा मोहम्मदी क्षेत्र में रोजगार मिशन के अंतर्गत कस्बे के कृष्ण इंटर कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में जिला सेवायोजन अधिकारी समेत विभिन्न राज्य स्तरीय कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा उर्फ कन्हैया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रोजगार की उम्मीद लेकर बड़ी संख्या में शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां मेले में पहुंचे और विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। मुख्य अतिथि ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले से युवाओं को कंपनियों से सीधे जुड़ने का अवसर मिल रहा है।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई, गौरव गुप्ता, राजपाल, भूरे सिंह, सुशील वर्मा, दिनेश सोमवंशी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!