apsnews24live

नाबालिग से दरिंदगी: 19 हफ्ते की गर्भवती होने पर खुला राज, हैदराबाद पुलिस ने तीन अधेड़ों को भेजा जेल

एपीएस न्यूज संवाददाता–रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता के 19 सप्ताह की गर्भवती होने के बाद इस घिनौने अपराध का पर्दाफाश हुआ। पुलिस के अनुसार, मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी को 19 हफ्ते का गर्भ ठहरने की जानकारी हुई। बदहवास किशोरी ने आपबीती अपनी बुआ को बताई, जिसके बाद अन्य राज्य में मजदूरी कर रहे पिता को तत्काल गांव बुलाया गया। पिता की तहरीर पर हैदराबाद पुलिस ने 22 सितंबर को मामला दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद तीनों आरोपियों—रामपाल वर्मा (67), सुरेशचंद्र वर्मा (57) और नरेंद्र कुमार वर्मा (56) को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी अज़ान गांव के निवासी हैं। थानाध्यक्ष महेश पाठक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) की धारा 70(2), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!