एपीएस न्यूज रिपोर्ट अनुराग पटेल
लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर मथुरा के कृष्ण मोहन (केएम) विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय शैक्षिक समागम में लखीमपुर खीरी के दो शिक्षकों को प्रतिष्ठित ‘एडु लीडर्स शिक्षक सम्मान 2026’ से नवाजा गया। प्राथमिक विद्यालय टीकर की शिक्षिका शालिनी शर्मा को बेसिक शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान व नवाचारों के लिए यह राज्य स्तरीय सम्मान मिला। यह सम्मान जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कुलाधिपति किशन चौधरी, मथुरा की बीएसए श्रीमती रतन कीर्ति तथा राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।शिक्षिका के प्रयासों से विद्यालयों में शिक्षण स्तर सुदृढ़ हुआ है और छात्रों ने विभिन्न शैक्षिक व प्रतियोगी गतिविधियों में उल्लेखनीय सफलता पाई है। समारोह में “शिक्षा में श्रीमद्भगवद्गीता के मूल्यों का समावेशन” विषय पर विशेष संगोष्ठी भी आयोजित हुई, जिसमें विद्यार्थियों के मानसिक और चारित्रिक उत्थान पर जोर दिया गया। जिला संयोजक पंकज वर्मा भी समारोह में उपस्थिति रहे। शिक्षिका की इस उपलब्धि पर लखीमपुर खीरी के बेसिक शिक्षा विभाग, साथी शिक्षकों और अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।














