apsnews24live

मेहनौन विधानसभा से अपनी जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशी हैं इंजीनियर केडी मौर्य

एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट अनुराग पटेल 

गोण्डा। मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच अपनी जनता पार्टी से संभावित प्रत्याशी के रूप में इंजीनियर केडी मौर्य का नाम चर्चा में आया है। उनके नाम की चर्चा के साथ ही क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। इंजीनियर केडी मौर्य ने मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर पांच प्राथमिक संकल्प सामने रखे हैं। इनमें हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई व्यवस्था और नहरों में सुधार, हर गांव तक अच्छी सड़कें बनाने के साथ पुलिया और जल निकासी की व्यवस्था बेहतर करना शामिल है। इसके अलावा युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, सरकारी स्वास्थ्य एवं शिक्षा संस्थानों में सुविधाएं बेहतर बनाने तथा किसानों की फसल और खेतों की सुरक्षा पर जोर दिया गया है। किसानों के लिए लाभकारी मूल्य, फसल सुरक्षा और छुट्टा पशुओं की समस्या के प्रबंधन को भी प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है। आगामी चुनाव के मद्देनजर इन विकास संकल्पों को मेहनौन विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, केडी मौर्य की उम्मीदवारी को फिलहाल संभावित बताया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!